April 30, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

नेता प्रतिपक्ष बोले, जब राजधानी में जलभराव का ये हाल तो अन्य जगह क्या होगा

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने प्रश्न काल में जलभराव का मुद्दा उठाते हुए कहा, राजधानी देहरादून में करीब 1400 करोड़ स्मार्ट सिटी के नाम पर खर्च हुए, लेकिन ड्रेनेज सिस्टम फेल है। पूरे शहर में जलभराव हो गया।

कहा, राजधानी में जब ये हाल हो सकते हैं तो बाकी जिलों का हाल समझ सकते हैं।यही हाल हरिद्वार का भी हुआ। वहां सब कुछ तबाह हो गया, लेकिन सरकार ने सुध नहीं ली। इस गंभीर विषय पर सरकार संवेदनशील नहीं है। कहा, मुआवजा कहां से मिलता, जब सर्वे ही नहीं हुआ। कहा, आपदा में 93 मौतें हुईं और 16 लोग घायल हुए।

कहा, हमने इस आपदा में 109 लोगों को खोया है। आपदा प्रबंधन की कोई बैठक भी नहीं हुई। आरोप लगाया, अधिकारी और प्रभारी मंत्री पर्यटन मंत्री बनकर आए और घूमकर चले गए। अगर वो अपने क्षेत्र में गए थे तो उन्हें रिपोर्ट सीएम और सदन के सामने रखनी चाहिए थी।

कहा, पहाड़ में खेती चौपट हो चुकी है। 1335 करोड़ रुपये के नुकसान का आकलन सरकार ने किया है। हरिद्वार में 652 करोड़ रुपये के नुकसान का आकलन है। राज्य आपदा मोचन निधि में केवल 323 करोड़ बचे हैं। अगर हम पहाड़ की संवेदनशीलता को नहीं समझेंगे तो गांव खाली हो जाएंगे।

आरोप लगाया कि सड़कें क्षतिग्रस्त हैं, कोटद्वार का पुल टूट गया है, क्योंकि खनन माफिया ने उसकी जड़ें खोद दी।
पिछले सामान्य बजट में जोशीमठ को बचाने और विस्थापन के लिए 1000 करोड़ की व्यवस्था की गई थी। क्या उसमें कुछ खर्च हुआ। कहा, जोशीमठ में 130 मकानों को ही मुआवजा मिल पाया है।

Loading

About The Author


Spread the love