May 2, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

लोस चुनाव के लिए कर्नाटक में भाजपा और जदएस ने हाथ मिलाया

Spread the love

बेबाक दुनिया डेस्क

नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा नीति गठबंधन वाली नरेंद्र मोदी सरकार को हराने के लिए करीब 26 छोटे बड़े दलों को मिलाकर बना आईएनडीआईए (इंडिया) को चुनौती देने के लिए भाजपा ने भी कमर कसते हुए राज्यों में छोटे दलों से गठबंधन करना शुरू कर दिया है।

इसी कड़ी में भाजपा ने कर्नाटक में जनता दल सेक्यूलर जड़ से मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेगा। गृहमंत्री अमित शाह की पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा समेत जदएस के कुछ वरिष्ठ नेताओं के साथ कुछ दिन पूर्व हुई बैठक के बाद गठबंधन पर सहमति बन गई है।

दोनों दलों के बीच समझौते के तहत जहां भाजपा राज्य की 28 सीटों में से 24 पर चुनाव लड़ेगी, वहीं चार सीटें जनता दल सेकुलर (जदएस) को देगी। यह भी गौरतलब हो कि पिछले लोकसभा चुनाव में जदएस को जहां एक सीट मिली थी, वहीं भाजपा ने 25 सीटों पर कब्जा जमाया था।

कर्नाटक के पिछले विधानसभा चुनाव में जनता दल सेक्युलर को 13.29% वोट मिले थे। उधर, राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में टीडीपी के साथ गठबंधन कर सकती है। इस बाबत दोनों पार्टियों के बीच बातचीत भी अंतिम दौर पर पहुंच चुकी है और कभी भी गठबंधन की घोषणा की जा सकती है।

Loading

About The Author


Spread the love