May 5, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

राजधानी में जीआई महोत्सव नवंबर में होगा

Spread the love

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में अफसरों संग तैयारियों की समीक्षा बैठक कर दिए कई निर्देश

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। उत्तराखंड के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को कैंप कार्यालय में नवंबर में होने वाले जीआई महोत्सव की तैयारियों के बाबत प्रधानमंत्री मोदी के पूर्व सलाहकार भास्कर खुल्बे समेत विभाग अफसरों संग बैठक कर कई निर्देश दिए।

जोशी ने अफसरों को जीआई महोत्सव के संबंध में समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। 17 से 21 नवंबर तक पांच दिवसीय जीआई महोत्सव का आयोजन देहरादून में किया जाएगा। मंत्री ने बताया कि उत्तराखंड के 18 उत्पादों को जीआई टैग (जियोग्राफिकल इंडिकेशन टैग) मिलने जा रहा, जिसमे मंडवा, झिंगौरा, गहत, लाल चावल, काला भट्ट, माल्टा, चौलाई, रामदाना, अल्मोड़ा की लाल मिर्च, पहाड़ी तोर दाल, बुरांश शरबत, आडू, लीची, बेरीनाग की चाय आदि हैं।

बताया, अब तक उत्तराखंड के नौ उत्पादों को जीआई टैग मिल चुका है। कहा, नवंबर में आयोजित होने वाले जीआई महोत्सव में भारत सरकार द्वारा उत्पादों के प्रमाणपत्र जारी किए जाएंगे, जिससे हमारे स्थानीय उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी।

कहा जीआई महोत्सव में एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी को भी शामिल किया जाएगा, जिसमें छात्र-छात्राओं को जीआई टैग से संबंधित प्रतियोगिता भी कराई जाएगी। जीआई से संबंधित छात्रों द्वारा एक रैली भी निकाली जाएगी। महोत्सव में एग्रीकल्चर, होल्टीकल्चर, नाबार्ड, उद्योग, सांस्कृतिक विभाग, ग्राम्य विकास, पर्यटन सहित कई विभागों की सहभागिता रहेगी।

मंत्री ने कहा, निश्चित ही यहां के स्थानीय उत्पादों को अंतराष्ट्रीय पहचान मिल सकेगी।

Loading

About The Author


Spread the love