बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। राजधानी देहरादून में डेंगू के बढ़ते प्रसार को देखते हुए सोमवार को बीमारी से बचाव और रोकथाम के लिए राजकीय इंटर कॉलेज मालदेवता की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने जनसंपर्क कर लोगों को जागरूक किया।
राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी संजीव कुमार सैनी के निर्देशन में एनएसएस के छात्र-छात्राओं ने मालदेवता बाजार के दुकानदारों और बाजार में मौजूद ग्रामीणों को डेंगू और मलेरिया से बचाव के तरीके बताए।
साथ ही लोगों को स्वच्छता के बारे में भी जागरूक किया। इस मौके पर एक डेंगू जागरूकता रैली का आयोजन भी किया गया, जो राजकीय इंटर कॉलेज मालदेवता से शुरू होकर शिव मंदिर मालदेवता तक गई और लोगों को जागरूक किया।
इस मौके पर प्रधानाचार्य ज्योति सिंह कठैत, कार्यक्रम अधिकारी संजीव कुमार सैनी, एनएसएस के ग्रुप लीडर अजीत, आंचल, पायल, जिया, सुमित, समीर, पवन, पीयूष, रजत, संजीव, हरमन, राजन, सौरभ और पीयूष आदि मौजूद थे।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश