कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बोले, प्रदेश में वर्ष 2025 तक जैविक खेती को 50 प्रतिशत तक पहुंचाने का सरकार का संकल्प
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। जैविक कृषि के ग्लोबल लेवल के फोर्थ अवार्ड कार्यक्रम में हिमालय एवं पूर्वोत्तर राज्य की श्रेणी में उत्तराखंड ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
गौरतलब हो कि राष्ट्रीय जैविक इंडिया अवॉर्ड में प्रदेश को लगातार चौथी बार प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है। ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित कार्यक्रम में नैनीताल जिले के धारी ब्लॉक के सुनकिया निवासी किसान हर्ष सिंह डंगवाल को इस कैटेगरी में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
जैविक उत्पाद के प्रबंध निदेशक विनय कुमार ने ग्रेटर नोएडा में यह पुरस्कार हासिल किया। वहीं, सोमवार को देहरादून स्थित कैंप कार्यालय में जैविक उत्पाद के प्रबंध निदेशक विनय कुमार ने कृषि मंत्री गणेश जोशी को यह पुरुस्कार सौंपा।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश