May 4, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

हरिद्वार : उत्पीड़न का आरोप लगा धरने पर बैठी महिला

Spread the love

रेलवे अधिकारियों पर महिला कर्मचारी ने लगाए गंभीर आरोप, स्टेशन अधीक्षक कार्यालय के बाहर धरना

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। सोमवार को रेल अफसरों पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर एक महिला कर्मचारी हरिद्वार रेलवे स्टेशन अधीक्षक कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गई।

बुकिंग अनुभाग में तैनात महिला कर्मचारी रेखा ने बताया, बुकिंग विभाग के अफसर उसका लगातार मानसिक उत्पीड़न करते हुए प्रताड़ित कर रहे हैं। इस बाबत उसने विभाग के बड़े अधिकारियों से शिकायत भी की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उल्टा उसके साथ धक्का मुक्की और अभद्रता की जाती है।

उन्होंने कहा, अगर उत्पीड़न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वह धरने से नहीं हटेंगी। उन्होंने शोषण करने वाले अधिकारी और कर्मियों का तबादला करने की भी मांग उठाई।

Loading

About The Author


Spread the love