May 6, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

सपा नेता आजम खां अब टैक्स चोरी में फंसे

Spread the love

आयकर विभाग की जांच में जौहर ट्रस्ट में मिलीं अनियमितताएं, कई सौ करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का खुलासा

बेबाक दुनिया ब्यूरो

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खां की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब फिर जौहर ट्रस्ट में मिली अनियमितताओं के मामले में आजम फंसते नजर आ रहे हैं।

आयकर विभाग के तीन दिन से जारी आजम खां के ठिकानों पर छापेमारी के बाद सपा नेता कई सौ करोड़ रुपये की टैक्स चोरी में बुरी तरह से फंसते दिखाई पड़ रहे हैं। आयकर विभाग का दावा है कि रामपुर में जौहर ट्रस्ट ने मौलाना अली जौहर विश्वविद्यालय के निर्माण में करोड़ों की गड़बड़ी का पता चला।

आयकर विभाग ने जौहर ट्रस्ट के कई पदाधिकारियों के ठिकानों से भी करीब दो करोड़ रुपये नगद भी बरामद किए हैं। आयकर विभाग के सूत्रों का कहना है कि विवी के निर्माण में आजम खां ने 40 करोड़ रुपये खर्च का दावा किया था, जो कि जांच के दौरान झूठा पाया गया है।

आयकर सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान निर्माण में खर्च के दावे हवा हवाई ही नजर आए। विभाग के सूत्रों के मुताबिक, आजम खां और ट्रस्ट के अन्य कई पदाधिकारी निर्माण कार्य का पूरा ब्योरा पेश ही नहीं कर सके। इसके अलावा जिन सप्लायरों को ठेकेदारों के बिना टीडीएस काटे भुगतान किया गया, उनके भी ये लोग नाम तक नहीं बता सके। विभागीय अफसरों के मुताबिक, आजम के ठिकानों से बरामद सभी दस्तावेजों को लखनऊ ले जाया जा रहा है।

Loading

About The Author


Spread the love