May 6, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

घमंडिया गठबंधन देश को एक हजार साल पीछे ले जाना चाहता है : मोदी

Spread the love

मध्य प्रदेश के सागर और छत्तीसगढ़ के रायगढ़ की जनसभा में बोले प्रधानमंत्री

बेबाक दुनिया डेस्क

नई दिल्ली। बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के सागर और छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्षी गठबंधन पर तीखा हमला बोला और कहा, घमंडिया गठबंधन सनातन धर्म पर हमला कर देश को एक हजार साल पीछे गुलामी के दौर में ले जाना चाहता है।

जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, महात्मा गांधी ने भी सनातन धर्म से ही प्रेरणा ली थी और आजादी की लड़ाई भी उन्होंने इसी पर केंद्रित होकर लड़ी थी। उन्होंने कहा, देश की महान ऐतिहासिक हस्तियों ने भी सनातन धर्म से प्रेरणा लिया न कि उस पर हमला किया, लेकिन यह गठबंधन सनातन धर्म को ही नष्ट करना चाहता है।

आरोप लगाया कि विपक्षी गठबंधन घमंड में चूर होकर सनातन धर्म के खिलाफ खुलकर बोलना भी शुरू कर दिया है और यह लोग हमारे सनातन धर्म पर हमला तेज करते जा रहे हैं। कहा, ऐसी ताकतों के खिलाफ हम सभी को एकजुट होकर रोकना होगा। कहा, घमंडिया गठबंधन के पास न तो कोई नीति है और न ही मुद्दे, साथ ही इनके पास न ही कोई नेता।

आरोप लगाया कि गठबंधन का बस एक ही गुप्त एजेंडा है कि सनातन धर्म पर हमला कर उसे नष्ट कर दिया जाए। कहा, देश के कोने-कोने में रहने वाले सनातन धर्म के अनुयायियों और देश प्रेमियों को ऐसे धर्म विरोधी गठबंधन के खिलाफ सतर्क रहना होगा।

कहा कि गांधी ने अपने पूरा जीवनभर सनातन धर्म को माना। मोदी ने कहा, जी-20 सम्मेलन की सफलता से देश के लोगों का सिर गर्व से ऊंचा हो गया है। साथ ही इस सफलता से देशवासियों को सीन भी गर्व से चौड़ा हो गया है, लेकिन विपक्षियों को सांप सूंघ गया है।

उन्होंने कहा, जी-20 की सफलता का श्रेय उनको नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों को जाता है। कहा, देशवासियों का जहां इससे आत्मविश्वास बड़ा है, वहीं वह गौरवान्वित भी हैं।

इस दौरान मोदी ने मध्य प्रदेश के बीना में 11 औद्योगिक परियोजनाओं की आधारशिला रखी, जबकि छत्तीसगढ़ में 6400 करोड़ रुपये की रेल परियोजनाओं के साथ ऊर्जा उत्पादन, स्वास्थ्य और सुधार के लिए परियोजनाएं भी शुरू की।

Loading

About The Author


Spread the love