May 6, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

आतंकियों की तलाश में कश्मीर में उतरे पैरा कमांडो

Spread the love

अनंतनाग जिले के कोकरनाग में बृहस्पतिवार को भी जारी रहा आतंकियों के खिलाफ सेना का ऑपरेशन

बेबाक दुनिया डेस्क

नई दिल्ली। बुधवार को जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में कोकरनाग के गडूल के जंगल में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ के दौरान एक कर्नल, एक मेजर और पुलिस विभाग के डिप्टी एसपी की शहादत के बाद आतंकियों की तलाश के लिए अब सेना ने पैरा कमांडो को भी उतार दिया है।

बताया जाता है कि सेना, अर्ध सैनिक बल और जम्मू कश्मीर पुलिस ने आतंकियों को मार गिराने के लिए पैरा कमांडो को भी ऑपरेशन में शामिल कर लिया है। पैरा कमांडो ने गडूल के जंगलों में कुख्यात आतंकवादी यूजर खान (28) और लश्करे-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों को घेर भी लिया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आतंकियों की तलाश के लिए ड्रोन और हेलीकॉप्टर की भी मदद ली जा रही है। उधर, पुलिस ने कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धोनक और डीएसपी हुमायूं भट के बलिदान होने पर एक्स में श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, हमारी सेनाएं आतंकियों को घेरने के संकल्प संग पूरी तन्मयता से लगी हुई है।

उधर, 10 लाख रुपये के इनामी आतंकवादी उजैर खान कई आतंकवादी हमले में शामिल रहा है। उजैर खान कोकरनाग के नागम गांव का रहने वाला है और 26 जुलाई 2022 से लापता चल रहा है। उजैर खान कई आतंकवादी हमले में शामिल रहा है, इसलिए उसे ए प्लस श्रेणी के आतंकवादियों की लिस्ट में भी रखा गया है और उस पर 10 लाख रुपये का इनाम भी घोषित है।

Loading

About The Author


Spread the love