May 6, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

मैक्स से भिड़ी कार खाई में गिरी, एक की मौत, तीन घायल

Spread the love

चंबा-मसूरी मोटर मार्ग पर शनिवार सुबह हादसा, तीनों घायल ऋषिकेश एम्स रेफर

बेबाक दुनिया डेस्क

नई टिहरी (देहरादून)। टिहरी जिले के चंबा-मसूरी मोटर मार्ग पर शनिवार को सुबह 10 बजे दो वाहनों की भिड़ंत में कार करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिससे चालक की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक, सुबह कार चालक पर्यटकों को लेकर चंबा से धनोल्टी जा रहा था। जड़ीपानी के पास ट्रक को ओवर टेक करते समय सामने से आ रही मैक्स से कार भिड़ गई और खाई में गिर गई। हादसे में मैक्स में बैठे चालक और उसकी पत्नी भी घायल हो गए। हादसे की सूचना पुलिस को देकर लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दिल्ली निवासी कार चालक तुषार पांडेय (29) को मृत घोषित कर दिया, जबकि महिपालुर दिल्ली के बृजकिशोर, बदरपुर दिल्ली के बंटी, यूपी के गाजियाबाद के राजनगर निवासी विकास बिष्ट, मैक्स चालक किशोरी लाल निवासी नगुधार कुटियाल गांव टिहरी और उसकी पत्नी लक्ष्मी देवी को भर्ती कर लिया।

तीन घायल दिल्ली और गाजियाबाद के लोगों को उपचार के बाद एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया। पुलिस ने बताया, ट्रक को ओवरटेक करते समय हादसा हुआ। मैक्स सवार दंपति की स्थिति खतरे से बाहर है।

Loading

About The Author


Spread the love