बेबाक दुनिया डेस्क
नई दिल्ली। पंजाब के मुक्तसर में एक निजी कंपनी की बस बेकाबू होकर पुल की रेलिंग तोड़कर सरहिंद नहर में गिर गई, जिससे आठ लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पांच महिलाएं भी शामिल हैं, जबकि 40 लोगों को पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित नहर से निकाल लिया।
हादसे में छह लोगों के नहर में बहने की भी जानकारी मिली है, जिनकी तलाश गोताखोर कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, मुक्तसर के कोटकपूरा रोड स्थित वडिंग गांव के पास निजी कंपनी नई दीप की बस सरहिंद नहर की रेलिंग तोड़कर नहर में गिर गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने एनडीआरएफ की टीम के साथ रेस्क्यू अभियान चला पांच महिलाओं समेत आठ लोगों शव बरामद किए, जबकि 40 लोगों को बचा लिया। बताया जाता है कि निजी कंपनी की बस मुक्तसर से कोटकपुरा की ओर सवारियों को लेकर जा रही थी।
मंगलवार दोपहर सवा एक बजे के आसपास वडिंग गांव के पास टोल प्लाजा के नजदीक बस नहर में गिर गई। नहर से बाहर निकाले गए यात्रियों का कहना था कि बारिश से गीली सड़क पर चालक बस तेज रफ्तार से बस चल रहा था। इस दौरान ब्रेक लगाने से बस बेकाबू होकर नहर में गिर गई। चालक ने चलती बस से ही छलांग लगाकर मौके से फरार हो गया।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश