बेबाक दुनिया डेस्क
नई दिल्ली। कनाडा में भारत के उप उच्चायुक्त पवन कुमार राय को खुफिया एजेंसी रॉ का अधिकारी बताते हुए कनाडा से निष्कासित करने का भारत ने करारा जवाब देते हुए उसके एक शीर्ष राजनयिक को देश से निष्कासित कर पांच दिन में भारत छोड़ने का हुक्म दिया है।
इसके अलावा भारतीय विदेश मंत्रालय ने कनाडा के प्रधानमंत्री के उस बयान को भी सिरे से खारिज करते हुए बकवास, आधारहीन और गलत मंशा से प्रेरित बताया, जिसमें वहां के पीएम ने शक जताते कहा था कि खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों का हाथ हो सकता है।
मंगलवार को कनाडा के उच्चायुक्त कैमरून मौके को तलब कर बतौर राजनिक नियुक्त ऑलिवर सिल्वेस्टर को भारत से निष्कासित करने की जानकारी दी। साथ ही कहा, सिल्वेस्टर पांच दिन में भारत छोड़ दें। विदेश मंत्रालय ने साफ किया कि कनाडा के राजनयिकों की तरफ से हमारे अंदरूनी मामलों में दखल और भारत विरोधी गतिविधियों में भागीदारी को देखते हुए फैसला लिया गया है।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश