June 24, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

अगले साल जनवरी में जेईई मेन और मई में नीट की परीक्षा

Spread the love

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने इंजीनियरिंग और मेडिकल में प्रवेश के लिए परीक्षा की तिथियां घोषित की

बेबाक दुनिया डेस्क

नई दिल्ली। इंजीनियरिंग में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा जेईई मेन जनवरी 24 और मेडिकल में दाखिले के लिए नीट मई में होगी।

इसके अलावा केंद्रीय विश्वविद्यालय के साथ अन्य व्यवसायिक कोर्स में दाखिले की तिथियां भी राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने मंगलवार को घोषित की। विवि अनुदान आयोग (यूजीसी) के अध्यक्ष प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने बताया, अभी इन परीक्षाओं में पंजीकरण कराने के लिए तारीखों की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन पहले ही तारीख घोषित होने से अभ्यर्थियों के पास तैयारी के लिए पर्याप्त समय होगा।

बताया, इसके अलावा सभी बोर्ड भी इन तारीखों के हिसाब से अपनी परीक्षाओं की तिथियां तय कर सकेंगे। बताया, अनुमान है कि करीब 45 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी इन परीक्षाओं के लिए पंजीकरण करा सकते हैं।

ये है कैलेंडर

जेईई मेन : जेईई मेन का पहला सत्र 24 जनवरी से एक फरवरी के बीच और दूसरा सत्र एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक, मेरिट परीक्षा के तीसरे सप्ताह में जारी होगी।

नीट : मेडिकल स्नातक प्रवेश परीक्षा के लिए राष्ट्रीय पात्रता एवं प्रवेश परीक्षा (नीट) का आयोजन पांच मई को और जून के दूसरे सप्ताह में परीक्षा परिणाम जारी होगा।

सीयूईटी यूजी : केंद्रीय एवं राज्य विश्वविद्यालय, डीम्ड और निजी विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए परीक्षा 15 मई से 31 मई के बीच होगी।

सीयूईटी पीजी : परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षा 11 से 28 मार्च के बीच होगी

यूजीसी नेट : पहले सत्र की परीक्षा 10 जून से 21 जून के बीच होगी।

Loading

About The Author


Spread the love