चीन द्वारा अरुणाचल के तीन वुशू खिलाड़ियों को वीजा न देने के विरोध में भारत ने उठाया सख्त कदम
बेबाक दुनिया डेस्क
नई दिल्ली। चीन के होंगझाऊ में आयोजित हो रहे एशियाई खेलों में हिस्सा लेने जा रहे अरुणाचल प्रदेश की तीन महिला वुशू खिलाड़ियों को चीन द्वारा वीजा न देने के विरोध में खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने चीन दौरा रद्द कर दिया।
उधर, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने भी कहा, भारत को अपने हितों की रक्षा करने के लिए उचित कदम उठाने का पूरा हक और अधिकार है। कहा, अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न और अभिभाज्य अंग था, है और रहेगा। कहा, हमारी दीर्घकालिक नीति के अनुरूप भारत निवास या जातीयता पर नागरिकों के साथ कोई भेदभावपूर्ण व्यवहार शक्ती के साथ खारिज करता है।
गौरतलब हो कि चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश की तीन महिला वुशू खिलाड़ियों ओनिलु तेगा, मेपुंग लामगु और न्येमान वांगसु को एशियाई खेलों में भाग लेने के लिए वीजा नहीं देने पर, इन खिलाड़ियों के जहां वहां खेलने की संभावना पूरी तरह से समाप्त हो गई है, वहीं खेल मंत्री के दौरे का रद्द होना चीन के लिए सख्त आदेश भी है।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश