May 8, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

नवनिर्वाचित विधायक पार्वती दास ने ली शपथ

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल की बागेश्वर सुरक्षित विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार को उप चुनाव में हराकर विधायक चुनी गईं पार्वती दास ने शनिवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

विधानसभा स्थित कार्यालय में उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने नवनिर्वाचित विधायक पार्वती दास को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा आदि भी मौजूद थे।

गौरतलब हो कि कैबिनेट मंत्री चंदनराम दास के निधन से बागेश्वर सुरक्षित विधान सभा की सीट रिक्त हुई थी, जिस पर पिछले दिनों उप चुनाव निर्वाचन आयोग ने कराए थे। उप चुनाव में भाजपा ने चंदन राम दास को धर्मपत्नी पार्वती दास को अपना प्रत्याशी बनाया था और उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार को करीब ढाई हजार मतों से हराया था।

Loading

About The Author


Spread the love