बेबाक दुनिया डेस्क
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और वायनाड लोकसभा क्षेत्र से सांसद राहुल गांधी ने एलान किया कि राजस्थान में हमारी थोड़ी बहुत तो लड़ाई है, लेकिन छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में इस साल होने वाले विस चुनाव में उनकी पार्टी कांग्रेस निश्चित तौर पर जीत हासिल कर रही है।
कहा, राजस्थान में भी कांग्रेस जीत के बेहद करीब है, लेकिन तेलंगाना के सवाल पर राहुल गांधी बहुत आश्वास नजर नहीं आए फिर भी यहां पर भी कांग्रेस के जीतने की उम्मीद जताई। उन्होंने शायद शब्द का इस्तेमाल करते हुए कहा, तेलंगाना में भी हम जीत हासिल कर लेंगे।
एक कार्यक्रम में राहुल गांधी ने कहा, 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी दल मिलकर बेहतर तरीके से देश की जनता के बीच काम कर रहा है और अबकी लोकसभा चुनाव के नतीजे भाजपा को पूरी तरीके से हैरान करने वाले हो सकते हैं। इस दौरान उन्होंने कई सवालों के बेबाकी से जवाब भी दिया और कहा, कांग्रेस बेहतर से बेहतर कर के आगामी लोकसभा चुनाव में दिखाएगी, जिससे भाजपा दंग भी रह जाएगी।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश