बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने विकास का जो मॉडल देशवासियों को दिखाया है, वह पूरी तरह से खोखला साबित हुआ।
उपरोक्त आरोप प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में बुधवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। आरोप लगाया, केंद्र की भाजपा सरकार ने 2014 से पहले के आर्थिक सुधार को लेकर लोगों को भ्रमित किया है।
उन्होंने कहा, कांग्रेस केंद्र की सत्ता में आई तो आर्थिक न्याय पर बेहतर ढंग से कार्य करेगी। कहा, केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की पुष्कर सिंह धामी की सरकार अप्रत्यक्ष रूप से आरक्षण को खत्म कर रही। आरोप लगाया कि सरकारी पदों को न भरना भी आरक्षण को खत्म करना है, जो संदेह पैदा कर रहा है।
उन्होंने कहा, भाजपा सरकार के खिलाफ संघर्ष के लिए पार्टी ने अपने मुद्दे तय किए हैं, साथ ही कुछ अन्य विषय को भी शामिल किया जाएगा। एक मुद्दा अंकिता भंडारी के न्याय दिलाने को लेकर भी है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार अभी तक उस वीवीआई का नाम तक नहीं उजागर कर सकी है, जो अंकिता हत्याकांड के मुख्य आरोपी के रिजॉर्ट पर आता जाता था।
रावत ने एलान किया कि कांग्रेस महिला, दलित और किसान स्वाभिमान की लड़ाई लड़ेगी। साथ ही युवाओं को रोजगार को लेकर राज्य सरकार पर दबाव और सुझाव दोनों विषयों पर काम किया जाएगा। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा, भाजपा सारी सभ्यताओं का प्रतीक खुद को बताती हैं। रमेश बिधुड़ी का संसद में व्यवहार देखने को मिला। बिधूड़ी पर हेट स्पीच का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। इस मौके पर कई कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश