चमोली जिले में चीन सीमा से सटे मलारी पहुंचे राज्यपाल ने जवानों से की मुलाकात
कहा, सरहद पर तैनात जवानों के जोश और जुनून पर हम सब भारतीयों को महान गर्व है
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बृहस्पतिवार को चमोली जिले में चीन सीमा से सटे मलारी में आईटीबीपी, सेना और बीआरओ जवानों से मुलाकात की।

राज्यपाल ने जवानों का हौसला बढ़ाते हुए कहा, उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में विषम परिस्थितियों में हमारे जवान निस्वार्थ भाव से कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं। उनके कारण हम और हमारा देश सुरक्षित है। कहा, विषम परिस्थितियों में सरहदों पर तैनात देश के जवानों के जोश और जुनून पर हम सबको गर्व है। उन्होंने जवानों से उनकी समस्याओं और चुनौतियों के बारे में भी चर्चा की।
कहा, सीमांतवासी हमारे सीमा प्रहरी है। सीमा पर बसे गांवों को सुरक्षित रखे बिना हम अपनी सीमाओं को सुरक्षित नहीं रख सकते। वाइब्रेंट विलेज योजना के अंतर्गत सीमावर्ती गांवों में पानी, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, संचार और अन्य बुनियादी सुविधाओं को उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
राज्यपाल ने बीआरओ गेस्ट हाउस बदरीनाथ में मास्टर प्लान के तहत संचालित पुनर्निर्माण कार्यों की प्रगति के संबंध में भी जानकारी ली। कहा, जिस तरह से प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी परियोजना बदरीनाथ मास्टर प्लान के पुनर्निर्माण कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा, वह सराहनीय है। कहा, आने वाले समय में बदरीनाथ धाम और भी दिव्य और भव्य नजर आएगा।
इस मौके जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव, एडीएम डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, संयुक्त मजिस्ट्रेट डॉ. दीपक सैनी, सीओ पुलिस नताशा सिंह आदि भी मौजूद थे।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश