May 7, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

गांधी के अहिंसा और करुणा के मार्ग पर चलने का आह्वान

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री को किया याद

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर याद कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वहीं, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री की जयंती पर रिंग रोड स्थित सूचना निदेशालय में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

तिवारी ने कहा, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अहिंसा का जो मार्ग दिखाया, हमें जीवन में उसका अनुसरण कर आगे बढ़ना है। पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री ने देश को जय जवान जय किसान का नारा देकर एकजुटता के साथ मजबूती से खड़े होने का संदेश दिया। महात्मा गांधी और शास्त्री का जीवन हम सबके लिए प्रेरणादायी है।

उधर, एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय जॉलीग्रांट में कमांडेंट मणिकांत मिश्रा ने दोनों महानुभावों के चित्रों पर माल्यर्पण कर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने अफसरों और कर्मचारियों से गांधी और शास्त्री के पदचिन्हों पर चलते हुए अहिंसावादी व सत्यवादी रहने को कहा। इस मौके पर कमांडेंट ने वाहिनी परिसर में साफ सफाई के लिए उपनल कार्मिक चंद्रेश्वर कुमार, नन्हे कुमार, बॉबी कुमार, करन कुमार और मोहित कुमार को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर उपसेनानायक विजेंद्र दत्त डोभाल, शिविरपाल राजीव रावत, निरीक्षक प्रमोद रावत, ललिता नेगी, जगदंबा प्रसाद, अनिरुद्ध भंडारी, कर्ण सिंह, जयपाल राणा, विजय प्रसाद, एडिशनल उप निरीक्षक मथुरा प्रसाद आदि मौजूद थे।

Loading

About The Author


Spread the love