बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। 20 साल बाद चमोली जिले में 7,120 मीटर की ऊंचाई पर स्थित माउंट त्रिशूल चोटी को 27 सितंबर को कुमाऊं रेजिमेंट के 14 सदस्यीय दल ने फतह कर तिरंगा फहराया।
माउंट त्रिशूल फतह करने वाले भारतीय सेना के दल में एक ऑफिसर, चार जेसीओ, आठ जवान और पोर्टर शामिल था। सितंबर में दल बेस कैंप होमकुंड पहुंच गया था। दल को चोटी फतह करने में 20 दिन लग गए। दल में शामिल सदस्यों ने चमोली जिले के सुदूरवर्ती सुतोल गांव से लाता कोपड़ी, बेस कैंप, चंदनियाघाट, होमकुंड, कैंप वन, टू, थ्री को पार कर माउंट त्रिशूल तक पहुंची।
इस दौरान क्षेत्र में मौसम सामान्य रहा। 30 सितंबर को दल सुतोल गांव पहुंचा। दो दिन गांव में ठहरने के बाद सोमवार को दल वापस रानीखेत लौट गया है। सुतोल के ग्रामीणों ने दल का स्वागत किया। टीम लीडर कर्नल मनोज जाेशी और मेजर आदित्य प्रकाश ने बताया, 20 साल बाद रेजिमेंट ने चोटी को फतह किया है।
इस चोटी के लिए जोशीमठ और नंदानगर से पर्वतारोही टीमें जाती हैं। तीन चोटियों का समूह होने से इसे त्रिशूल कहा जाता है। इस मौके पर ग्राम प्रधान राजपाल कुमार, इको टूरिज्म समिति अध्यक्ष कमल सिंह, उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह नेगी, महिला मंगल दल अध्यक्ष सुषमा नेगी आदि मौजूद रहे।

![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश