बेबाक दुनिया डेस्क
नई दिल्ली। चीन के हांगझोऊ में आयोजित 19वें एशियाई खेलों में भारत का बेहतर प्रदर्शन नौंवे दिन भी जारी रहा। भारत ने सोमवार को तीन रजत पदक और चार कांस्य पदक जीता।
सोमवार को ट्रैक एंड फील्ड प्रतियोगिता में भारत के खिलाड़ियों ने तीन रजत पदक और एक कांस्य पदक जीता, जबकि रोलर स्केटिंग और टेबल टेनिस में भी तीन कांस्य पदक भारत ने अपने नाम किए। सोमवार को मिले सात पदकों के साथ भारत पदक तालिका में चौथे नंबर पर काबिज है।
भारत को अब तक 13 स्वर्ण पदक, 24 रजत और 23 कांस्य पदक मिल चुके है। इस प्रकार भारत की पदक संख्या 60 तक पहुंच चुकी है। सोमवार को उत्तर प्रदेश की पारूल चौधरी ने 3000 मीटर स्टेपल चेस में रजत पदक, जबकि इसी स्पर्धा का कांस्य पदक प्रीति ने अपने नाम किया।
वहीं, लंबी कूद में एंसी सोजन इदापिली ने व्यक्तिगत में श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता, जबकि मिश्रित चार गुना 400 मीटर रिले दौड़ टीम ने भी रजतh पदक हासिल किया। वहीं, टेबल टेनिस में सुतीर्था और अयहिका की जोड़ी ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश