भाजपा मुख्यालय में तीन बैठकें लेकर पदाधिकारियों, मंत्रियों को टिप्स भी देंगे
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। टिहरी के नरेंद्रनगर में आयोजित मध्य क्षेत्र परिषद की बैठक की अध्यक्षता करने आ रहे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सात अक्टूबर को राजधानी स्थित भाजपा मुख्यालय भी आएंगे और चुनावी तैयारियों को लेकर सरकार और संगठन की थाह लेंगे।
शाह भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पर तीन बैठकों में पदाधिकारियों और सरकार के मंत्रियों संग आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर चर्चा करेंगे और टिप्स भी देंगे। शाह नरेंद्रनगर में होने वाली मध्य क्षेत्र परिषद की बैठक के बाद अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस में भी शामिल होंगे।
उधर, गृहमंत्री शाह का दौरा तय होने के बाद भाजपा प्रदेश संगठन स्वागत की तैयारी में भी जुट गया है। सात अक्टूबर को अमित शाह शाम 5:00 बजे के आसपास भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर पहुंचेंगे और पार्टी पदाधिकारियों के साथ तीन बैठकों में हिस्सा लेंगे।
सूत्रों के मुताबिक, पहली बैठक भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ होगी, जिसमें मोर्चो के बड़े पदाधिकारी भी हिस्सा लेंगे। दूसरी बैठक में संगठन के प्रांतीय नेताओं और कोर ग्रुप के सदस्यों संघ धामी सरकार के मंत्रियों के साथ मुलाकात करेंगे।
तीसरी बैठक पार्टी के सभी पदाधिकारियों के साथ होगी। इन बैठकों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट प्रदेश, महामंत्री संगठन अजेय कुमार और प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी आदि भी मौजूद रहेंगे। इसी दिन रात 8:00 बजे रात्रिभोज के बाद देहरादून एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे।
शाह को निवेशक सम्मेलन और आपदा प्रबंधन सेमिनार का दिया निमंत्रण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर वैश्विक निवेशक सम्मेलन और आपदा प्रबंधन पर होने वाले सेमिनार में आने का निमंत्रण दिया। नई दिल्ली में रोड शो करने गए धामी ने गृहमंत्री शाह को दिसंबर में होने वाले वैश्विक निवेशक सम्मेलन की जानकारी दी और सम्मेलन में शामिल होने का अनुरोध किया। सीएम ने जोशीमठ में हुए भू धंसाव के मामले में भी शाह से चर्चा की और नवंबर में आयोजित आपदा प्रबंधन पर वैश्विक सम्मेलन की जानकारी देते हुए सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश