बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। जौलीग्रांट स्थित दून एयर पोर्ट पर पुलिस अफसरों और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने शुक्रवार को भी रिहर्सल कर सुरक्षा व्यवस्था को परखा।

गौरतलब हो कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को नरेंद्रनगर में मध्य क्षेत्र की बैठक में शिरकत करने आ रहे हैं, इसके अलावा शाह राजधानी स्थित भाजपा मुख्यालय भी पहुंचेंगे और बैठक लेंगे। इसको देखते हुए जहां बृहस्पतिवार को भी एयरपोर्ट पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने रिहर्सल कर सुरक्षा व्यवस्था को परखा था, वहीं शुक्रवार को भी एयर पोर्ट से लेकर राजधानी देहरादून तक फ्लीट दौड़ाई गई।
बृहस्पतिवार को रिहर्सल के दौरान फ्लीट में पाई गई कमियों को शुक्रवार की दूर किया गया। शाह शनिवार को नरेंद्र नगर और देहरादून में दो कार्यक्रम शामिल होंगे, दून के कार्यक्रम शाह पार्टी नेताओं के साथ भी बैठक करेंगे।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश