उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 49वीं अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस में बोले गृह मंत्री अमित शाह
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। तारीख पर तारीख से न्याय व्यवस्था को बदनाम नहीं होने दिया जाएगा, इसलिए आपराधिक न्याय के सिस्टम को पूरी तरह से आधुनिक किया जा रहा है। अधिकतर काम ऑनलाइन किया जा रहा है। इससे पुलिस का काम भी बहुत कुछ आसान हुआ है।

उपरोक्त बात केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राजधानी स्थित भारतीय अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) में 49वीं आल इंडिया पुलिस साइंस कांग्रेस के उद्घाटन पर शनिवार को कही। शाह ने कहा, फोरेंसिक साइंस के उपयोग और आईपीसी, सीआरपीसी और एविडेंस कानून को बदलने वाले तीन नए कानून से आपराधिक न्याय प्रणाली नए युग में प्रवेश कर रही है।

कहा, ये तीनों कानून देश के हर नागरिक को जहां सुरक्षा प्रदान करेंगे, वहीं आंतरिक सुरक्षा को भी सुनिश्चित करेंगे। कहा, तकनीक का उपयोग किए बिना यह कतई संभव ही नहीं है। कहा, अंग्रेजों के जमाने के पुराने कानून में बदलाव न होने से अदालतों में मामलों का अंबार देखना पड़ता था और हमारी आपराधिक न्याय प्रणाली देरी के लिए बदनाम हो चुकी थी।

कहा, अब इन तीन नए कानून के पारित होने के बाद देश की जनता को न्याय मिलने में होने वाली देरी से भी निजात मिल जाएगी। कहा, अपराध करने का तरीका बदल गया, लेकिन कानून वही सदियों पुराने थे। हमारा न्यायिक सिस्टम तारीख पर तारीख के रूप में बदनाम हो गया था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

कहा, आंतरिक सुरक्षा के क्षेत्र में भारत आत्मनिर्भर हो रहा है। कहा, पिछले नौ साल में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यकाल में तीनों हॉट स्पॉट जम्मू कश्मीर, नॉर्थ ईस्ट और वामपंथी उग्रवादी क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बेहतर हुई है। कहा, इन तीनों हॉट स्पॉट में यूपीए के नौ साल के कार्यकाल में 33,200 हिंसक घटनाएं हुई थी, जबकि 2014 से अब तक इन तीनों हॉट स्पॉट में 12,358 घटनाएं हुई हैं।
कहा, तीनों हॉट स्पॉट में यूपीए के कार्यकाल के दौरान सुरक्षा कर्मियों की मृत्यु 11,947 के सापेक्ष एनडीए के शासनकाल में 3,240 हुई हैं। कहा, आने वाले पांच साल में और काम हो जाएंगे। इस मौके पर कई प्रदेशों के पुलिस महानिदेशक, अपर पुलिस महानिदेशक समेत कई बड़े पुलिस अफसरान भी मौजूद थे। दो दिवसीय कांग्रेस का समापन रविवार को होगा।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश