May 6, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

केदारनाथ का मौसम खराब तो योगी पहुंचे बदरी विशाल के दरबार

Spread the love

भारत-चीन सीमा स्थित माणा पास बार्डर के मूसापानी पहुंचकर जवानों का बढ़ाया हौसला

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। शनिवार दोपहर बाद अचानक मौसम खराब होने के चलते उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर केदारनाथ में लैंड नहीं कर सका। इसके बाद योगी सीधे बदरी विशाल के धाम दोपहर दो बजे पहुंच गए।

कुछ देर बदरीनाथ स्थित बीआरओ गेस्ट हाउस में अल्प विश्राम के बाद सीधे भारत-चीन सीमा पर स्थित माणा पास बार्डर में मूसापानी पहुंचे और सीमा की सुरक्षा पर तैनात जवानों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। इसके अलावा योगी ने काफी देर तक जवानों से गुफ्तगू कर उनका हाल भी जाना।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपने बीच देखकर सीमा की रक्षा के लिए तैनात जवान भी खुश हो गए। मौसम खराब होने के कारण उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को केदारनाथ धाम नहीं पहुंच सके। संभावना है कि योगी आदित्यनाथ रविवार को भगवान बदरीविशाल के दर्शन करेंगे और इसके बाद केदारनाथ धाम जाकर बाबा केदार की पूजा अर्चना करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देर शाम बदरीनाथ धाम में सिविल हेलीपैड के पास निर्माणाधीन यूपी भवन का निरीक्षण किया। इसके बाद रात को शयन आरती के लिए बदरीनाथ मंदिर पहुंचे और आरती में शामिल हुए।

Loading

About The Author


Spread the love