May 6, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

बदरीनाथ में पूजा, ब्रह्म कपाल में पितृ तर्पण के बाद केदारनाथ पहुंचे योगी

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार सुबह भगवान बदरी विशाल की पूजा अर्चना के बाद ब्रह्म कपाल में पितरों का तर्पण किया, फिर केदारनाथ धाम पहुंचे और पूजा की।

मिली जानकारी के अनुसार, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बदरीनाथ में पूजा अर्चना के बाद ब्रम्ह कपाल में पितरों को तर्पण देने के बाद सुबह 9:45 बजे केदारनाथ धाम के लिए रवाना हो गए। उधर, केदारनाथ धाम पहुंचे मुख्यमंत्री योगी ने बाबा केदारनाथ के दर्शन किए और गर्भगृह में विशेष पूजा।

विशेष पूजा के दौरान योगी ने विश्व और देश-प्रदेश के लिए सुख समृद्धि एवं जन कल्याण की कामना की। इस मौके पर मंदिर समिति के पदाधिकारियों और मंदिर के पुजारियों ने योगी की अगवानी कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री योगी काफी देर तक मंदिर के बाहरी इलाके का अवलोकन भी किया। इस दौरान योगी काफी गदगद भी नजर आए।

Loading

About The Author


Spread the love