May 8, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

प्रदेश में पांच तक होंगे छात्रसंघ चुनाव : धन सिंह

Spread the love

बोले कैबिनेट मंत्री, विश्वविद्यालय परिसरों और डिग्री कालेजों में एक ही दिन होंगे चुनाव

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। उत्तराखंड के सरकारी विवि और डिग्री कॉलेजों में पांच नवंबर तक एक साथ और एक ही दिन छात्रसंघ चुनाव लिंगदोह समिति की सिफारिशों के साथ कराए जाएंगे।

उपरोक्त घोषणा उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने करते हुए बताया, इस संबंध में विवि के कुलपतियों एवं निदेशक उच्च शिक्षा को सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। कहा, राज्य में उच्च शिक्षा सत्र को नियमति करने को सरकार ने कई महत्वपूर्ण निर्णय हैं।

कहा, एक प्रवेश, एक परीक्षा, एक परिणाम, एक चुनाव व एक दीक्षांत समारोह शामिल है। कहा, प्रवेश प्रक्रिया संपन्न होने के बाद पांच नवंबर से पहले एक ही तिथि में छात्रसंघ चुनाव कराए जाएंगे, ताकि छात्र-छात्राओं की पढ़ाई में होने वाले व्यवधान को रोका जा सके। डॉ. रावत ने बताया, छात्रसंघ चुनाव में लिंगदोह समिति की सिफारिशें लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके तहत कोई भी छात्र छात्रसंघ पदाधिकारी का चुनाव केवल एक बार व कार्यकारिणी सदस्य का चुनाव दो बार लड़ सकता है। छात्रसंघ प्रत्याशियों द्वारा प्रचार-प्रसार महाविद्यालय और विवि परिसर में ही किया जा सकता है। जिसका अधिकतम खर्चा पांच हजार रुपये है।

कहा, प्रत्याशियों को अपने चुनाव व्यय का ब्योरा चुनाव परिणाम घोषित होने के दो माह के भीतर देना होगा। प्रत्याशियों के लिए चुनाव अवधि में सर्वाजनिक व निजी परिसर, भवनों, प्रतिष्ठानों आदि की दीवारों व बोर्डों पर पोस्टर, पम्पलेट, बैनर, नारेबाजी आदि पर प्रतिबंध रहेगा। कॉलेज परिसर में किसी भी तरह के हथियार ले जाना प्रतिबंधित रहेगा।

कहा, सभी प्रत्याशियों को लिंगदोह समिति की अन्य सिफारिशों का भी पालन करना होगा। यदि कोई प्रत्याशी छात्रसंघ चुनाव के दौरान लिंगदोह समिति की सिफारिशों का उल्लंघन करता हुआ मिला तो उसके विरुद्ध विश्वविद्यालय व कॉलेज प्रशासन निर्धारित प्रक्रिया के तहत कार्रवाई करेगा।

Loading

About The Author


Spread the love