May 8, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

नदी में फंसी बस, पुलिस ने बचाई 22 की जान

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। कुमाऊं के काशीपुर से हरिद्वार आ रही उत्तराखंड परिवहन निगम की सवारियों से भरी बस सोमवार को दोपहर कोटावाली नदी में फंस गई। इस दौरान मौके पर पहुंची हरिद्वार पुलिस ने बस में फंसी 22 सवारियों का रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार को दोपहर दो बजे हरिद्वार जिले के श्यामपुर थाना पुलिस को किसी ने फोन कर चिड़ियापुर के पास नदी में उत्तराखंड परिवहन निगम की सवारियों से भरी बस के फंसने की सूचना दी। फोन करने वाले ने यह भी बताया कि बस एक तरफ झुकी हुई है।

इसके बाद तत्काल चिड़ियापुर पुलिस पिकेट पर मौजूद पुलिसकर्मी और थाना श्यामपुर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उक्त बस में सवार 22 यात्रियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया और सभी को अन्य बस में बैठाकर रवाना किया। बाद में बस को क्रेन की मदद से नदी से बाहर निकाला।

Loading

About The Author


Spread the love