May 8, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

अब ओलंपिक में भी चौके और छक्कों का उठाएं आनंद

Spread the love

बेबाक दुनिया डेस्क

नई दिल्ली। करीब 128 साल बाद ओलंपिक खेलों में क्रिकेट को भी प्रवेश मिल गया है। अब क्रिकेट प्रेमी ओलंपिक खेलों में भी चौकों और छक्कों की बौछार का मजा ले सकेंगे। क्रिकेट के अलावा चार अन्य खेलों को भी अनुमति मिली है।

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने सोमवार को 2028 के लॉस एंजिलिस ओलंपिक में क्रिकेट को भी शामिल करने की घोषणा की है। ओलंपिक में क्रिकेट दोनों वर्गों में टी-20 प्रारूप में ही खेला जाएगा। आईओसी के अध्यक्ष बाख ने क्रिकेट के अलावा फ्लैग फुटबॉल, बेसबॉल/सॉफ्टबॉल, स्क्वैश और लैक्रोस को भी शामिल करने का एलान किया है।

उपरोक्त पांचों खेलों को ओलंपिक में भी शामिल करने का प्रस्ताव लॉस एंजिलिस 2028 की आयोजन समिति ने किया था। इन प्रस्तावों के बाद जब कार्यकारी बोर्ड ने मंजूरी दी और मतदान कराया गया तो विरोध में केवल दो मत ही पड़े, जबकि 97 सदस्यों ने इन खेलों को शामिल करने के पक्ष में मतदान किया।

Loading

About The Author


Spread the love