नीदरलैंड की टीम ने एक दिवसीय वर्ल्ड कप क्रिकेट मैच में दक्षिण अफ्रीका की टीम को 38 रन से हराया
बेबाक दुनिया ब्यूरो
नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में मंगलवार को खेले गए एक दिवसीय विश्व कप क्रिकेट मैच में अफगानिस्तान की टीम के बाद अब नीदरलैंड की टीम ने भी उलटफेर करते हुए दक्षिण अफ्रीका की मजबूत टीम को 38 रन से हराकर लोगों को चौंका दिया। नीदरलैंड का यह पांचवां वनडे विश्व कप टूर्नामेंट है।
गौरतलब हो कि वर्ष 2022 में ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी-20 विश्व कप में भी नीदरलैंड की टीम ने दक्षिण अफ्रीका पर जीत दर्ज की थी। नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड ने 78 रन की नाबाद पारी 69 गेंदों का सामना करते हुए खेली। नीदरलैंड की टीम ने वर्षा से बाधित मैच में पहले खेलते हुए 43 ओवर में आठ विकेट खोकर 245 रन बनाए।
नीदरलैंड टीम की तरफ से कप्तान के बाद रॉल्फ ने सबसे ज्यादा 29 रन बनाए, जबकि आर्यन दत्त ने 23 रनों का योगदान दिया, वहीं तेजा ने 20 और कॉलिन एकरमैन ने 12 रन बनाए। नीदरलैंड की टीम द्वारा दिए गए लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम 42.5 ओवर में 207 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
दक्षिण अफ्रीका की तरफ से डेविड मिलर ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए, जबकि केशव ने 40, क्लासेन ने 28 और गेराल्ड ने 22 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की टीम आठ रन के अंतराल में शुरुआत में ही चार विकेट खो दिए थे।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश