बेबाक दुनिया ब्यूरो
लखनऊ। चीन में आयोजित 19वें एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली प्रदेश की बेटियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीवाली का बंपर तोहफा दिया है।
उन्होंने मंगलवार को बुलंदशहर में आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत महिला सम्मेलन में एलान किया कि चीन में अभी हाल ही में आयोजित 19वें एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली प्रदेश की महिला खिलाड़ियों को डीएसपी बनाया जाएगा, साथ ही उनको तीन-तीन करोड़ रुपये भी दिए जाएंगे।
इसके अलावा चीन एशियाड में सिल्वर मेडल जीतने वालों को डेढ़-डेढ़ करोड़ रुपये और कांस्य पदक जीतने वालों को 75-75 लख रुपये का इनाम दिया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी ने इस दौरान पूर्व की सरकारों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि 2017 के पहले प्रदेश की बेटियां स्कूल जाने तक से डरती थी, क्योंकि प्रदेश में गुंडे और अपराधियों का ही बोलबाला था।
कहा, गुंडे और अपराधी हमारी बहन-बेटियों को राह चलते परेशान किया करते थे। कहा, आज बेटियां नए-नए कीर्तिमान बना रही हैं। इतना ही नहीं गुंडे और बदमाशों से बेखौफ होकर रात में भी बाहर निकलने से नहीं हिचकती हैं, क्योंकि प्रदेश से गुंडों और बदमाशों को पूरी तरह से नेस्तनाबूद कर दिया गया है और जो बचे भी है, वह सब अपने बिल में छुप गए हैं।
कहा, बेटियों में अब पढ़ने के लिए भी उत्साह देखा जा सकता है। इस मौके पर योगी ने उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दीपावली के त्योहार पर मुफ्त सिलेंडर देने का भी एलान किया।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश