वर्ल्ड कप में बांग्लादेश को सात विकेट से हराया, विराट कोहली ने लगाया शतक
जसप्रीत बुमराह, रविंद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज ने लिए 2-2 विकेट
बेबाक दुनिया डेस्क
नई दिल्ली। भारत ने महाराष्ट्र के पुणे में बृहस्पतिवार को खेले गए विश्व कप एक दिवसीय क्रिकेट में बांग्लादेश को सात विकेट से हराकर अपना अजेय अभियान जारी रखा।
भारत की तरफ से मैन ऑफ द मैच बने विराट कोहली ने 103 रनों की नाबाद पारी खेली। इस जीत के साथ भारतीय टीम का विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ 2011 से चला रहा वर्चस्व भी कायम रहा। भारत की बांग्लादेश पर विश्व कप क्रिकेट मैच में यह चौथी जीत थी।पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम आठ विकेट पर 256 रन बना सकी।
बांग्लादेश की तरफ से लीटन ने सबसे ज्यादा 66 रन बनाए, जबकि तंजीद ने 51 रन बनाए, वहीं, महमुदुल्लाह ने 46 मुशफिकुर ने 38 रन बनाए। भारत की तरफ से गेंदबाजी करते हुए जसप्रीत बुमराह, रविंद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज ने दो-दो विकेट लिए, जबकि शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट लिया।
भारत की तरफ से बल्लेबाज विराट कोहली ने भी तीन गेंदे फेंकी। शुरुआत में बांग्लादेश की टीम बड़ा स्कोर करते दिखी और उसका पहला विकेट 93 रन पर गिरा, जबकि दूसरा विकेट 110 रन पर और तीसरा 129 रन पर गिरा। वहीं, चौथा विकेट 137 रन, पांचवां विकेट 179 रन और आखिरी आठवां विकेट 248 रन पर गिरा। इस प्रकार बांग्लादेश ने आठ विकेट खोकर 256 रन बनाए।
भारत की तरफ से बल्लेबाजी करने उतरे रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पहले विकेट की साझेदारी में 88 रन बनाए। रोहित शर्मा 48 रन बनाकर आउट हो गए। इस दौरान उन्होंने सात चौके और दो छक्के मारे, जबकि गिल 53 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने भी दो छक्के मारे। विराट कोहली ने 97 गेंद पर 103 नाबाद रन बनाए। लोकेश राहुल भी 34 रन बनाकर नाबाद रहे। बांग्लादेश की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मेहंदी हसन ने दो और हसन महमूद ने एक विकेट लिया।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश