बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। उत्तरकाशी जिले में स्थित यमुनोत्री धाम में बुधवार को दोपहर बाद बारिश के साथ आंधी-तूफान आने से लोग सकते में आ गए। आंधी-तूफान और झमाझम बारिश से किसी नुकसान की सूचना नहीं है।

बुधवार को दोपहर बाद बड़कोट तहसील के यमुनोत्री धाम और उसके आसपास के क्षेत्र में करीब एक घंटे से ज्यादा समय तक मूसलाधार बारिश के साथ तेज आंधी-तूफान आया। मिली जानकारी के अनुसार, यमुनोत्री धाम में पहले आंधी-तूफान आया, फिर एक घंटे से ज्यादा समय तक तेज बारिश होती रही। जिससे श्रद्धालुओ समेत स्थानीय लोग जगह-जगह रुके रहे। झमाझम बारिश और आंधी-तूफान से फिलहाल किसी नुकसान की सूचना नहीं है।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश