बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। विजयदशमी पर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर भगवान का आशीर्वाद लिया।
उधर, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने देवप्रयाग के अलकनंदा और मंदाकिनी नदी के तट पर परिवार के साथ डुबकी लगाई। उधर, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय मंगलवार दोपहर बाद बदरीनाथ धाम पहुंचे और बद्रीविशाल के दर्शन कर आशीर्वाद मांगा। धाम पहुंचने पर उनका श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने स्वागत किया।
इस दौरान विजयवर्गीय को पंवार ने भगवान का प्रसाद भेंट किया। उधर, टिहरी जिले के देवप्रयाग में संगम तट पर मंगलवार सुबह विजयदशमी के मौके पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव ने बच्चों के साथ गंगा स्नान किया।
इस दौरान जब पुजारी ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए तो इसके जवाब में अखिलेश ने कहा- यहां कहां है श्रीराम। इस पर पुजारी ने नदी तट पर बने रघुनाथ मंदिर का उदाहरण देते हुए श्रीराम के यहां पर आने का तर्क भी दिया।



![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश