May 6, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

दिल्ली के फोर्टिज हॉस्पिटल में विधायक का इंतकाल

Spread the love

हरिद्वार के मंगलौर विधानसभा क्षेत्र से थे बहुजन समाज पार्टी के विधायक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने भी जताया शोक

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। हरिद्वार जिले के मंगलौर विधानसभा क्षेत्र के बसपा विधायक सरवत करीम अंसारी का दिल्ली में फोर्टिज हॉस्पिटल में सोमवार की सुबह इंतकाल हो गया। उनके निधन का समाचार सुनते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

विधायक अंसारी कई दिनों से बुखार से पीड़ित थे। इसके अलावा उन्हें दिमाग संबंधित समेत अन्य बीमारी भी थी। वह दो बार मंगलौर के विधायक थे। विधायक की मौत की खबर सुनते ही मंगलौर स्थित उनके आवास पर समर्थकों की भारी भीड़ जुट गई। बताया जाता है कि अंसारी तीन दिन से दिल्ली के फोर्टिज हॉस्पिटल में वेंटिलेटर पर थे मौत।

उधर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलौर विधानसभा क्षेत्र से विधायक सरवत करीम अंसारी के असामयिक निधन पर शोक जताते हुए दिवंगत की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने अंसारी के पुत्र से फोन पर बात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

वहीं, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने विधायक सरवत करीम अंसारी के निधन पर शोक जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

Loading

About The Author


Spread the love