बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। स्टूडेंट एसोसिएशन आफ फिजियोथेरेपी, नव्य भारत फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पीजीआई चंडीगढ़ के फिजियोथेरेपिस्ट डॉ० अनिरुद्ध उनियाल ने फिजियोथेरेपी एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉ० भारती प्रवीन पंवार को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में नेशनल कमीशन फार एलाएड एंड हेल्थकेयर प्रोफेशनल का देश में प्रदेशवार क्रियान्वयन फिजियोथेरेपी स्टेट काउंसिल का गठन, साथ ही पीजीआई चंडीगढ़ में मास्टर आफ फिजियोयोथेरेपी कोर्स की शुरुआत, फेकल्टी पोस्ट का निर्माण, क्लासरूम और अन्य समस्याओं को लेकर मंत्री के सामने मांग रखी।
डा० उनियाल ने बताया, दिन प्रतिदिन लाइफस्टाइल के चलते कुशल फिजियोथेरेपिस्ट की जरूरत है, जिसके लिए देश में सरकारी फिजियोथेरेपी काउंसिल का होना जरूरी है और यह मांग देशभर के फिजियोथेरेपिस्ट की पिछले कई सालों से लंबित है।
बताया, केंद्रीय राज्य मंत्री ने आश्वासन दिया कि जल्द ही भारत सरकार इस कार्य को करने जा रही है। इस मौके पर एनबीएफ के राष्ट्रीय महासचिव, डा० हैप्पी शर्मा, प्रदेश संरक्षक, चंडीगढ़ महेश जोशी और अन्य कई लोग उपस्थित रहे।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश