राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की आगवानी
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। बुधवार को सुबह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बदरीनाथ धाम पहुंचीं और भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए। मंदिर में 25 मिनट तक पूजा अर्चना करने के दौरान उन्होंने देश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
राष्ट्रपति कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भारतीय वायुसेना के हेलिकॉप्टर से सुबह 10ः20 बजे बदरीनाथ धाम स्थित आर्मी हेलीपैड पहुंचीं। हेलीपैड पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, बदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय, डीएम हिमांशु खुराना और पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने अगवानी कर स्वागत किया।
हेलीपैड से राष्ट्रपति काफिले संग मंदिर पहुंचीं और मंदिर में भगवान बदरीविशाल की वेद पाठ एवं विशेष पूजा अर्चना की। बदरीनाथ के मुख्य पुजारी रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी एवं तीर्थ पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा संपन्न कराई। मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय, उपाध्यक्ष किशोर पंवार और अन्य पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को बदरीविशाल का प्रसाद एवं अंग वस्त्र भेंट किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंदिर परिसर में राष्ट्रपति को भोजपत्र पर बनी बदरीनाथ मंदिर की प्रतिकृति, आरती और स्थानीय उत्पादों की टोकरी भेंट की। राष्ट्रपति भू-बैकुंठ धाम की अलौकिक सुंदरता देख अभिभूत दिखीं। मंदिर से निकलते समय हाथ हिलाकर श्रद्धालुओं का अभिवादन भी किया। मंदिर में पूजा दर्शन के बाद राष्ट्रपति पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर के लिए प्रस्थान किया।
राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासन द्वारा धाम में सुरक्षा के कड़े इंतेजाम किए गए थे। राष्ट्रपति के बदरीनाथ भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव, सीडीओ एलएन मिश्र, एडीएम डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, सयुंक्त मजिस्ट्रेट डा. दीपक सैनी, एसडीएम कुमकुम जोशी, मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ आदि मौजूद थे।








![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश