नवचेतना एकेडमी के बच्चों संग गणमान्य लोगों ने रखे अपने विचार
बेबाक दुनिया ब्यूरो
ऋषिकेश। उत्तराखंड राज्य स्थापना के 23 साल पूरे होने पर बृहस्पतिवार को नवचेतना एकेडमी नीम करौली नगर श्यामपुर में स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के अध्यक्ष और पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक (राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित) विद्यादत्त रतूड़ी थे। स्थापना दिवस के मौके पर स्कूल के सभी शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया। विद्यालय के बच्चों ने राज्य स्थापना दिवस पर विचार रखे। बच्चों ने केदारनाथ मंदिर के प्रतीक रूप में रंगोली भी बनाई। साथ ही स्थापना दिवस पर दीप भी जलाए गए।
शिक्षकों ने भी अपने विचार रखे। कुछ बच्चों ने गढ़वाली भाषा में अपने विचार व्यक्त किए। कहा, लोक भाषा व लोक संस्कृति ही हमारी विरासत है। मुख्य अतिथि रतूड़ी ने कहा, परिश्रम ही सफलता की कुंजी है, इसलिए राज्य के विकास को लेकर सभी को दृढ़ संकल्पित होना होगा। कहा, शिक्षा के साथ संस्कारों का होना बहुत जरूरी है। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्य नीलम नवानी सहित समस्त स्टाफ मौजूद था।





![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश