May 25, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

शहीद आंदोलनकारियों को मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि

Spread the love

राज्य स्थापना के 23 साल पूरे होने पर कचहरी परिसर स्थित शहीद स्थल पहुंचे धामी

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। बृहस्पतिवार (9 नवंबर) को राज्य स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कचहरी परिसर स्थित शहीद स्थल में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा, आंदोलनकारियों के कठिन परिश्रम, प्रयासों, दृढ़ इच्छाशक्ति और संकल्प से ही उत्तराखंड राज्य का निर्माण हुआ। कहा, राज्य सरकार शहीद आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप उत्तराखंड के विकास हेतु प्रतिबद्ध है। कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है।

कहा, उत्तराखंड को विकल्प रहित संकल्प के मूल उद्देश्य के साथ सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने को राज्य सरकार संकल्पबद्ध है। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, विधायक खजान दास समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Loading

About The Author


Spread the love