May 25, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

‘किसानों को भी मनरेगा से जोड़ा जाए’

Spread the love

कई समस्याओं को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिला किसानों का प्रतिनिधिमंडल

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी से शनिवार को हाथी बड़कला स्थित कैंप कार्यालय में उत्तराखंड भारतीय किसान संगठन (टिकैत) के प्रतिनिधियों ने मुलाकात कर जहां कई समस्याएं बताई, वहीं किसानों को भी मनरेगा योजना से जोड़ने की मांग की।

किसान संगठन के प्रतिनिधियों ने जोशी को किसानों से संबंधित कई समस्याओं को रखा। उन्होंने मंत्री से किसानों को मनरेगा से जोड़ने के लिए अनुरोध किया, जिस पर मंत्री ने संबंधित अधिकारी को दूरभाष से निर्देशित किया। किसान संगठन द्वारा हरिद्वार जिले में किसानों को सब्सिडी में मिलने वाले कृषि यंत्रों को बाजार रेट पर किसानों को देने, कई फसलों की दवाइयों की गुणवत्ता सहित कई मांगों को मंत्री के समक्ष रखा।

मंत्री ने विभाग के उच्च अधिकारियों से दूरभाष के माध्यम से किसानों की समस्या के निराकरण को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कृषि मंत्री ने किसान संगठन के प्रतिनिधियों को सकारात्मक आश्वासन देते हुए शीघ्र समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिलाया। इस मौके पर यूनियन के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी, मंडल संगठन मंत्री सरदार इंद्रजीत सिंह, संरक्षक सरदार गुरदीप सिंह, राव शौकीन, मीडिया प्रभारी महानगर राव गुलफाम आदि मौजूद रहे।

Loading

About The Author


Spread the love