बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। रविवार को अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तराखंड की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई।
प्रांतीय महामंत्री डॉ अनिल नौटियाल के मुताबिक, केंद्रीय अधिकारी अखिल भारतीय उपाध्यक्ष और उच्च शिक्षा प्रभारी महेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदेश के सभी जिलों की सदस्यता और पदाधिकारियों के प्रवास की समीक्षा की गई। शिक्षकों की समस्याओं पर भी विचार विमर्श किया गए। बैठक में पुरानी पेंशन बहाली, वित्त पोषित उच्च शिक्षा के महाविद्यालयों के संबद्धता के मामले और वेतन प्रकरण आदि पर भी मसौदा तैयार किया गया।
बैठक में प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ अलका, प्रोफेसर के पुरोहित, डॉक्टर पारुल दीक्षित, प्रांतीय अतिरिक्त महामंत्री (उच्च शिक्षा संवर्ग ) मीनाक्षी उनियाल जिलाध्यक्ष टिहरी, तेजेंद्र धीमान जिला महामंत्री देहरादून, नरेंद्र सिंह तोमर मंडलीय अध्यक्ष गढ़वाल मंडल, उदय पाल सिंह नेगी और पूर्व प्रांतीय संगठन मंत्री यशवंत सिंह नेगी आदि ने अपने-अपने सुझाव पेश किए।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश