May 24, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

सिलक्यारा हादसा : श्रमिकों के परिजनों को दिए गर्म कपड़े

Spread the love

विशेष नोडल अधिकारी डॉ नीरज खैरवाल और डीएम अभिषेक रुहेला ने परिजनों से की मुलाकात

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। उत्तरकाशी के यमुनोत्री हाईवे पर सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों के 12 परिजन सोमवार को पहुंचे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर केंद्रीय एजेंसियों से समन्वय के लिए नोडल बनाए गए सचिव डॉ नीरज खैरवाल ने जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला परिजनों को गर्म कपड़े मुहैया कराए।

इसके अलावा दोनों अधिकारियों के साथ ही पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने परिजनों से मुलाकात कर बचाव कार्य की जानकारी दी। गर्म कपड़े देने के अलावा रहने और खाने की व्यवस्था की गई। वहीं, डीएम ने जिला पर्यटन अधिकारी को परिजनों के साथ समन्वय के लिए नोडल अधिकारी बनाया है। सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों के अब तक करीब 12 परिजन अपनों के हाल जानने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे गए हैं।

सिलक्यारा में ठंड को देखते हुए परिजनों को गर्म कपड़े दिए गए। ठहरने के लिए सिलक्यारा और ब्रह्मखाल में व्यवस्था की गई है। होटल और घटनास्थल तक आने जाने के लिए परिवहन सुविधा भी दी जा रही है।

Loading

About The Author


Spread the love