May 24, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

श्रमिकों के परिजनों का खर्च सरकार उठाएगी

Spread the love

श्रमिकों के परिजनों से समन्वय बनाने के लिए तीन और अधिकारी उत्तरकाशी भेजे गए

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, उत्तरकाशी के सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों को निकालने का काम जहां तेजी से चल रहा, वहीं यदि श्रमिकों के परिजन हाल जानने आ रहे हैं तो उनके आवागमन, रहने-खाने का इंतजाम सरकार करेगी।

कहा, इसके लिए वरिष्ठ अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा बचाव कार्य समेत अन्य जानकारी साझा करने के लिए समन्वय टीम में तीन और अधिकारियों को भेजा गया है।

उत्तरकाशी के सिलक्यारा सुरंग हादसे में फंसे 41 श्रमिकों को सुरक्षित निकालने को बचाव कार्य सभी स्तर पर युद्धस्तर पर चल रहा है। धामी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि यहां आने वाले जरूरतमंद परिजनों के मोबाइल रिचार्ज से लेकर भोजन, आवास व आवागमन जैसी जरूरतमंद वाली सभी व्यवस्थाएं की जाएं।

Loading

About The Author


Spread the love