May 25, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

हुनर को पहचान तराशने की जरूरत : शमी

Spread the love

क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने खिलाड़ियों से कहा, मेहनत से आएगा अच्छा परिणाम

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। भारत में पिछले माह हुए एक दिवसीय विश्व कप क्रिकेट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने कहा, हर व्यक्ति में अलग-अलग प्रतिभाएं और क्षमताएं होती हैं, लेकिन सभी को हुनर को पहचान कर उसे तराशने की जरूरत होती है।

क्रिकेटर मोहम्मद शमी हरिद्वार जिले के खानपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक उमेश कुमार शर्मा के आमंत्रण पर ऋषिकुल मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने युवा प्रतिभाओं को मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। कहा, मेहनत करने से ही बेहतर परिणाम सामने आएंगे। कहा, यूथ टैलेंट को गेम्स और अपने प्रति ईमानदार होना बहुत जरूरी है।

कहा, जब वह (शमी) गेंदबाजी सीख रहे थे, तो वसीम अकरम, दक्षिण अफ्रीका के डेलस्टेन और इंग्लैंड के एंडरसन के बॉल फेंकने के अंदाज को बहुत बारीकी से देखने के बाद उन्हीं की तरह बोलिंग करने को प्रेरित होता था। उन्होंने कहा, तेज गेंदबाज बनने में इन धुरंधर गेंदबाजों से काफी प्रेरणा मिली।

उन्होंने युवा खिलाड़ियों को तेज गेंदबाज बनने के लिए खुद को मजबूत बनने की नसीहत दी। साथ ही फिटनेस और खानपान पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही। कहा, सभी खिलाड़ियों ने वर्ल्ड कप फाइनल मैच के लिए काफी मेहनत की, लेकिन इस हार से सभी सदमे में हैं।

Loading

About The Author


Spread the love