राजधानी से सटे भानियावाला में बुधवार की रात हादसा, लाखों की शराब नष्ट
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। राजधानी देहरादून से सटे डोईवाला तहसील के भानियावाला में बुधवार की देर रात साढ़े ग्यारह बजे के आसपास ढाबे और एक अंग्रेजी शराब की दुकान आग से पूरी तरह से नष्ट हो गई।
फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़ियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड ने प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई है। मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार की रात लगभग साढ़े 11 बजे के आसपास भानियावाला फ्लाई ओवर के पास भानियावाला निवासी विजय नेगी और डोईवाला निवासी अनिल जायसवाल के ढाबों में अचानक आग लग गई।



इस दौरान विजय नेगी की दुकान के अंदर सो रहे नौकर उत्तम सिंह ने फोन कर नेगी को सूचना दी। इसके बाद नेगी ने ढाबे में आग लगने की सूचना पुलिस को दी। इस बीच दोनों ढाबों में लगी आग और फैल गई और पास स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान को चपेट में ले लिया। आग से शराब की दुकान में रखी शराब की बोतलें पटाखों की आवाज की तरह फूटने लगीं और पूरी तरह से जलकर राख हो गई। शराब की दुकान व ढाबों में रखा अन्य सामान भी राख हो गया।
सूचना पाकर करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आधा दर्जन दमकल वाहनों ने रात करीब एक बजे आग पर काबू पाया। इस दौरान शराब के ठेके पर शराब की बोतलें रुक-रुक कर ब्लास्ट होती रही, जिससे आग पर पूरी तरह से रात डेढ़ बजे के आसपास काबू में आ सकी। शराब की दुकान में रखी शराब नष्ट हो गई। अनिल जायसवाल और विजय नेगी की दुकान पर रखा फर्नीचर आदि सामान जल कर राख हो गया। ठेका संचालक ने कहा, शराब की दुकान में आग लगने से लाखों का माल नष्ट हो गया है।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश