April 29, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

विकसित, सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प लें : राज्यपाल

Spread the love

कहा, चंद्रयान-3 लॉन्च कर भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करने वाला पहला देश बना

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। आज का दिन बेहद खास है। गणतंत्र के 75वें वर्ष में प्रवेश कर लिया है, यह हमारी अमृत महोत्सव के साथ-साथ अमृतकाल का भी दिन है, जो हमें प्रेरित करता है कि हम किस प्रकार विकसित राष्ट्र, सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र और आत्मनिर्भर भारत के लिए संकल्प लें।

उपरोक्त बात मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने कही। उन्होंने कहा, साल 2023 भारत के लिए उपलब्धियों से भरा रहा। जी-20 की अध्यक्षता कर पूरी दुनिया को जहां एक ओर वसुधैव कुटुंबकम का संदेश दिया, वहीं अपनी वैश्विक नेतृत्व की क्षमता को प्रदर्शित किया। चंद्रयान-3 लॉन्च कर भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करने वाला पहला देश बना।

कहा, दुनिया के सबसे तेज 5-जी रोलआउट को हासिल करना, डिजिटल पेमेंट में सबसे ऊपर रहना और सौर मिशन आदित्य एल-1 सहित एशियन गेम्स में 100 से अधिक मेडल जीतना दर्शाता है कि हम मिशन-2047 की ओर सही और स्पष्ट रूप से आगे बढ़ रहे हैं। कहा, देश के विकास के साथ युवा उत्तराखंड भी प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर है। हमने गत 24 वर्षों में कई उपलब्धियां हासिल की हैं, किंतु सर्वश्रेष्ठ राज्य बनने के लिए अभी हमें लंबा सफर तय करना है। कहा, साल 2024 में हम सभी का समर्पण भाव, इच्छा शक्ति और कार्य शैली हमारे प्रदेश की दशा और दिशा तय करने वाली है।

कहा, इसलिए प्रदेश को इस दशक में देश का विकसित, सर्वश्रेष्ठ एवं अग्रणी राज्य बनाने के लिए हम सबको संकल्प, सिद्धि, और सामर्थ्य के साथ अपना योगदान करना होगा। कहा, वर्ष 2023 में प्रदेश में हुए वैश्विक निवेशक सम्मेलन, छठें विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन, रेलवे-रोपवे, रोडवे एवं एयरवे का तीव्र विकास, स्वास्थ्य और पर्यटन सहित कई क्षेत्रों में यह साल राज्य के लिए उपलब्धियों से भरा रहा। देश में हुए जी-20 सम्मेलन से जुड़ी तीन बैठकों की मेजबानी से उत्तराखंड ने इस वर्ष देश-दुनिया का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।

कहा, प्रदेश के युवा हमारी ताकत हैं। युवा देश एवं राज्य के वर्तमान भी हैं और भविष्य भी हैं। कहा, युवाओं का सामर्थ्य सेवाभाव, लगन, देश, प्रदेश, व समाज को नई ऊंचाई पर ले जाएगा। कहा, प्रदेश आज हर क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है। युवाओं के लिए रोजगार हो, या किसान, मातृशक्ति के लिए चल रही योजनाओं से यह स्पष्ट है कि प्रदेश सरकार राज्य के हर वर्ग के लिए संवेदनशील होकर कार्य कर रही है। कहा, राज्य के विकास का नया अध्याय लिखने के लिए हर व्यक्ति के योगदान की आवश्यकता है।

Loading

About The Author


Spread the love