April 17, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

उत्तराखंड : काशीपुर में मूसलाधार बारिश से कई म

Spread the love

कान जलमग्नएसडीआरएफ की टीम ने मकानों में फंसे 60 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला

बेबाक दुनिया ब्यूरो

ऊधमसिंह नगर। जिले के काशीपुर क्षेत्र में भारी बारिश से मंगलवार देर रात को कई मकान जलमग्न हो गए। एसडीआरएफ की टीम ने मकानों में फंसे 60 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

काशीपुर के तहसीलदार के मुताबिक, काशीपुर के हिम्मतपुर में अतिवृष्टि से सबसे ज्यादा जलभराव हो गया है, जिससे जलमग्न हुए मकानों में रहने वाले 60 लोग फंस गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम ने रात में ही राहत और बचाव कार्य शुरू कर मकानों में फंसे लोगों को राफ्ट की मदद से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। तहसीलदार के मुताबिक, सभी के रहने की व्यवस्था प्राइमरी स्कूल में की गई है.

Loading

About The Author


Spread the love