गढ़वाल मंडल में दो दिन से मौसम ने फिर दिखाया अपना रंग, बारिश संग बर्फबारी
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में तीन दिन से मौसम फिर खराब हो गया और कई जिलों में झमाझम बारिश संग ओले भी गिरे। यमुनोत्री और केदारनाथ धाम में बर्फबारी भी हुई, जिससे जहां गर्मी से राहत मिली, वहीं हल्के फुल्के गर्म कपड़े भी लोगों ने पहन लिए।
राजधानी देहरादून में भी बारिश के साथ ओले गिरे, जबकि पहाड़ों की रानी मसूरी में शुक्रवार देररात से गरज के साथ हो रही बारिश से मौसम में जहां ठिठुरन बढ़ गई, वहीं तापमान ने भी गोता लगाया। उधर, शनिवार को भी उत्तरकाशी स्थित यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में सुबह से हो रही बारिश के चलते यमुनोत्री धाम सहित आसपास की चोटियों पर बर्फबारी शुरू हो गई थी। बारिश और बर्फबारी के चलते जहां तापमान में गिरावट आई, वहीं ठंड एक बार फिर लौट आई।
जिले के बड़कोट तहसील क्षेत्र में भी रुक-रुक कर बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। इसके बावजूद यमुनोत्री हाईवे पर आवाजाही सुचारू हो रही है। वहीं, बारिश होने से शनिवार को केदारनाथ धाम में बर्फबारी हुई, जबकि कर्णप्रयाग में सुबह से जारी हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आ गई और हल्की ठंड पड़ने लगी। गौरतलब हो कि पिछले तीन दिन से पहाड़ों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है।
More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश