April 29, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

अभिनेता अनुपम खेर ने समर्थकों संग मनाया जन्मदिन

Spread the love

69 वर्ष के पूरे हुए अनुपम खेर, लैंसडौन में मनाया अपना जन्मदिन

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने अपना 69वां जन्मदिन पौड़ी गढ़वाल की खूबसूरतवादियों वाले पर्यटक स्थल लैंसडौन में बृहस्पतिवार को अपने समर्थकों, फिल्म यूनिट के सदस्यों और कलाकारों के साथ केक काटकर मनाया।

इस मौके पर सभी ने अनुपम खेर को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। फिल्म अभिनेता अनुपम खेर लैंसडौन में अपनी नई फिल्म तन्वी दि ग्रेट की शूटिंग के सिलसिले में पिछले एक हफ्ते से डेरा जमाए हुए हैं। सात मार्च को अनुपम खेर के जन्मदिन पर
जीएमवीएन के पर्यटक आवासगृह में फिल्म यूनिट के करीब दो सौ लोगों ने उनका जन्मदिन केक काटकर व उन्हें गुलदस्ता भेंट कर मनाया। फिल्म अभिनेत्री पल्लवी जोशी और शुभागनी दत्ता ने भी उन्हें गुलदस्ता भेंट कर उनके दीर्घायु की कामना की।

Loading

About The Author


Spread the love