योगी सरकार की घोषणा, इस दौरान किसी भी प्रकार की नहीं होगी बिजली कटौती
बेबाक दुनिया ब्यूरो
लखनऊ। अयोध्या में मकर संक्रांति (14 जनवरी) से भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह (22 जनवरी) तक 24 घंटे बिजली आपूर्ति होगी।
बिजली निगम ने इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है। शनिवार (13 जनवरी) को बैठक में मुहर लगने की उम्मीद है। इसके साथ ही अयोध्या जैसी व्यवस्था पूरे प्रदेश में लागू करने की भी उम्मीद सूत्रों ने जताई है। 22 जनवरी को श्रीरामलला गर्भगृह में विराजमान होंगे। इसके लिए अयोध्या के लोग जहां काफी उत्साहित हैं, वहीं, अपने अपने घरों को दुल्हन की तरह सजाने, रंग-बिरंगी झालरों से जगमगाने की योजना बनाई है।
अयोध्या के लगभग 53 बिजली उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में 14 जनवरी से निर्बाध बिजली आपूर्ति की जाएगी। यह आपूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के बाद भी कुछ दिन तक जारी रहने की उम्मीद है। शासन ने मकर संक्रांति को प्रांतीयकृत मेला घोषित किया है। इसे देखते हुए 14 जनवरी को भी 24 घंटे अयोध्या में बिजली आपूर्ति होगी। इस बाबत बिजली निगम के मुख्य अभियंता का कहना है कि प्राण प्रतिष्ठा के समय अयोध्या जिला बिजली कटौती मुक्त रहेगा। इसके लिए अफसरों को तैयारियां दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश